भोपाल में केजरीवाल की परिवर्तन रैली

भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी (आप) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भोपाल में आज ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। केजरीवाल मंगलवार सुबह दिल्ली से नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे।

आप प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी दुष्यंत दांगी ने आईएएनएस को बताया कि केजरीवाल सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केजरीवाल दोपहर 12 बजे के बाद छोला दशहरा मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।

आप के मुताबिक, इस सभा में केजरीवाल राज्य में व्याप्त अव्यवस्थाओं का जिक्र करेंगे और नोटबंदी के कारण हो रहे घोटाले को भी जनता के सामने रखेंगे। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493