करीना के बच्चे की खबर सुन विह्वल हुआ : रणधीर कपूर

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर खान ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। रणधीर का कहना है नाना बनने की खबर सुनकर वह अत्यंत विह्वल हो उठे। उनका पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है।

रणधीर ने खुशी प्रकट करते हुए दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

रणधीर ने आईएएनएस को बताया, “पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है और परिवार में नए सदस्य का स्वागत कर रहा है। मां और बेटा दोनों सकुशल हैं। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

करीना ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह के समय एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर रखा गया है। तैमूर का अर्थ है-लोहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493