बिहार : अवैध संबंध को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की हत्या की

समस्तीपुर, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया जब पति ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव निवासी चंदन दास सोमवार को अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां मंगलवार को तड़के उसके अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पूनम देवी (26) के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि चंदन ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

अंगारघाट के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हत्या कर भाग रहे चंदन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493