बिहार में खिली धूप

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही धूप खिली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन चढ़ते कोहरा छंट जाएगा। पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्घि होगी।

केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, पूर्णिया का 11 डिग्री तथा भागलपुर का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गया का 23.7 डिग्री, भागलपुर का 26.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493