मप्र में ठंड बढ़ी

भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह ठिठुरन भरी रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर का कहर और बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार सुबह कंपकपाने वाली ठंड रही, लेकिन आसमान साफ होने से खिली धूप ने इस ठिठुरन से राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ी है। वहीं आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, रीवा संभागों के अलावा छतरपुर, दमोह व रायसेन में शीतलहर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में हवाओं का जोर बढ़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, इंदौर का 9.8 डिग्री, ग्वालियर का 7.9 डिग्री और जबलपुर का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर का 25.7 डिग्री, ग्वालियर का 28.6 डिग्री और जबलपुर का 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493