‘मुबारकां’ की शूटिंग जनवरी से शुरू करेंगे अनिल कपूर

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू करेंगे। फिल्म में पहली बार वह अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगे।

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू करेंगे। फिल्म में पहली बार वह अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगे।

अनिल ने सोमवार की रात यहां स्टारडस्ट अवॉर्डस के मौके पर कहा, “फिल्म में मैं सरदार की भूमिका में हूं। मैं 14 जनवरी से शूटिंग शुरू करूंगा। अर्जुन ने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।”

अनिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने नए हेयरस्टाइल वाली तस्वीर साझा की। हालांकि, उन्होंने बताया कि ‘मुबारकां’ के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस लुक को नकार दिया।

अभिनेता ने कहा, “मैंने ‘मुबारकां’ के लिए नया हेयरस्टाइल बनाया, ताकि मैं अलग लग सकूं। यह उन्हीं में से एक है, लेकिन निर्देशक अनीस बज्मी ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सरदार की भूमिका निभानी होगी, जो पगड़ी पहनता है।”

‘मुबारकां’ में इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493