बैंक 1,000 रुपये से अधिक डिजिटल भुगतान पर कम लेंगे शुल्क

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी बैंकों से 31 मार्च 2017 तक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान पर सभी किस्म के शुल्क कम करने को कहा है।

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी बैंकों से 31 मार्च 2017 तक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान पर सभी किस्म के शुल्क कम करने को कहा है।

वित्त मंत्री सभी सार्वजनिक बैकों के लिए जनता के हित में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया, “इसके अनुसार ये बैंक इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनइएफटी) के तहत 1,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर कम शुल्क वसूलेंगे।”

हालांकि सरकार द्वारा जारी निर्देश में यह नहीं बताया गया है कि कब से यह नया आदेश लागू होगा, लेकिन इसमें कहा गया है कि 31 मार्च 2017 तक यह प्रभावी रहेगा।

निर्देश में आगे कहा गया, “अनस्ट्रक्चर्ज सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी) से 1000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर शुल्क में 50 पैसे की छूट दी जाएगी।”

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते सभी बैंको को निर्देश दिया था कि वे 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 के बीच आईएमपीएस, यूएसएसडी और यूपीआई प्रणाली से किए गए लेनदेन के लिए कोई शुल्क ना वसूलें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493