शादियों के मौसम में चांदी को थोड़ा और चमकाएं

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। इन दिनों शादियों का मौसम है ऐसे में हम सब यह कोशिश करते हैं कि नवविवाहित जोड़े को यादगार उपहार दें। पहले लोग सोने के गहने देना ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन नोटबंदी की वजह से सोने की जगह चांदी ने ले ली है। चांदी के बर्तन, गहने और सजावटी आइटम्स की भी अपनी एक खास जगह है लेकिन इसके साथ समस्या यहआती है कि ये बहुत जल्दी काले हो जाते हैं ।

सोगानी ज्वेलर्स की एम डी प्रीती सोगानी ने चांदी के आइटम्स को कालेपन से बचाने के ये सुझाव दिए हैं :

– चांदी के गहने या अन्य सामान को साफ करने के लिए हमेशा सूखे और मुलायम कपड़े का प्रयोग करें । कभी भी किसी केमिकल या एसिड जैसे पदार्थों का प्रयोग ना करें ।

– चांदी एक बहुत ही कोमल धातु है इसलिए बेहतर होगा की आप इसे गंदे हाथों से ना छुएं या दस्ताने पहन कर ही छुएं ।

– नमक चांदी को साफ करने के लिए जादुई रूप से काम करता हैं ।

– चांदी को हमेशा साफ सुथरी जगह पर ही रखें और हो सके तो इसे बटर पेपर या सॉफ्ट कपड़े में लपेटकर रखें ।

– चांदी को कभी भी प्लास्टिक में लपेट कर ना रखें और बहुत अधिक गर्म स्थान पर भी नहीं रखें।

– टूथ पेस्ट चांदी की बहुत अच्छी सफाई कर देता है बस अपने चांदी के सामान पर टूथपेस्ट लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें ।

– बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिला कर इसका पेस्ट बना लें फिर इसे चांदी के गहनों, बर्तनों पर लगाकर किसी साफ कपड़े से पोंछ दें। यह चांदी की चमक को दुगना कर देगा ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493