दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह दृश्यता 1,000 मीटर और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत रही।

अधिकारी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का संभावना है।

एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कोहरे के कारण और संचालन संबंधी अन्य कारणों से 33 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि तीन रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493