मिस्का बार्टन ने ‘डांसिंग विद स्टार्स’ की आलोचना की

लॉस एंजेलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिस्का बार्टन ने लोकप्रिय अमेरिकी डांस रियेलिटी शो ‘डांसिंग विद स्टार्स’ की आलोचना की है।

बार्टन को साल की शुरुआत में शो के 22वें सीजन से वोटिंग में निकलना पड़ा था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बार्टन ने कहा कि लेकिन वह इसे लेकर निराश नहीं हैं, क्योंकि ‘पॉपुलेरिटी कॉन्टेस्ट’ बेहद ‘बकवास’ था और उनका अपने डांस पार्टनर आर्टेम चिगविंटसेव के साथ अच्छा समीकरण भी नहीं था।

बाटरेन ने न्यूज वेबसाइट ‘द रिंगर’ को बताया, “ओह, मुझे पता नहीं था कि यह इतना बुरा होगा। मेरे डांसर ने मुझे बुरा भला कहा।”

उन्होंने कहा, “मुझे कॉस्ट्यूम के डिजाइन का काम देखने को कहा गया था, इसलिए मैंने वह किया।”

उन्होंने कहा, “वह केवल एक पॉपुलेरिटी कॉन्टेस्ट था। वह बेहद बकवास था, इसलिए मैं उससे बाहर निकलकर खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493