विजय की फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी

चेन्नई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। एटली द्वारा निर्देशित विजय की 61वीं तमिल फिल्म की शूटिंग फरवरी 2017 से शुरू होगी। इसकी शूटिंग मुख्य तौर पर अमेरिका में होगी।

फिल्म यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की टीम और कलाकारों का चयन लगभग किया जा चुका है। निर्माताओं ने शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई है। अमेरिका के कुछ स्थान तय कर लिए गए हैं और अगले दौरे में कुछ अन्य तय किए जाएंगे।”

इस साल तमिल फिल्म ‘थेरी’ के बाद विजय और एटली फिर साथ आए हैं।

काजल अग्रवाल और सामन्था में से किसी एक को नायिका के रूप में चुना जाना है।

सूत्र ने स्पष्ट किया, “दोनों पर चर्चा जारी है। एक सप्ताह में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।”

दो बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान फिल्म में संगीत दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493