छतरपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को दो लाख 92 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। सभी नोट दो-दो हजार के हैं।
पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने आईएएनएस को बताया कि चंदला क्षेत्र में दो युवकों धर्मेद्र सिंह और कमता प्रजापति के पास से दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नोट रंगीन स्कैनर के जरिए तैयार किए गए थे। आरोपियों के पास से बरामद कुल रकम दो लाख 92 हजार है।
शाक्यवार के मुताबिक, आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ये नकली नोट कैसे तैयार किए और उनकी आगे क्या योजना थी?
dharmpath.com dharmpath