जंग से मिले सिसोदिया

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की।

जंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की और साथ नाश्ता किया।

जंग के इस्तीफे की सूचना गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से मली थी।

जंग ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के कार्यकाल के दौरान नौ जुलाई, 2013 को दिल्ली के उपराज्यपाल पद का प्रभार संभाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें इस पद पर बरकरार रखा था, जबकि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया था।

जंग मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493