जम्मू में रात के तापमान में सुधार, कश्मीर में शीतलहर जारी

जम्मू/श्रीनगर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र में शुक्रवार को रात के तापमान में सुधार हुआ, जबकि कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान गुरुवार के 5.7 डिग्री से बढ़कर 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, “भदरवाह में भी ठंड कुछ कम हुई है। यहां शुक्रवार रात के समय न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस था।”

जम्मू क्षेत्र के कटरा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 7.0 डिग्री सेल्सियस और बनिहाल में सबसे कम 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।

उन्होंने बताया, “राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है और बदली छाई रह सकती है। इससे रात के समय मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। श्रीनगर में रात के समय न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, “राज्य में लेह सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में डल झील तथा सर्वाधिक जलाशय आंशिक रूप से जम गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493