केजरीवाल, सिसोदिया ने जंग से मुलाकात की (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल पद से नजीब जंग के इस्तीफा देने के एक दिन बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे उनके निवास पर अलग-अलग मुलाकात की।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों की मुलाकात घंटेभर की रही। इस दौरान उन्होंने साथ में नाश्ता भी किया।

वहीं, सिसोदिया ने कहा कि जंग इस्तीफे के बारे में पहले से सोच रहे थे। वह परेशान नहीं हैं।

जंग के इस्तीफे पर गुरुवार को ‘हैरानी’ जताने वाले केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जंग ने उन्हें अपने इस कदम के बारे में कोई अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इसलिए उनके इस्तीफे का आधिकारिक कारण ‘व्यक्तिगत’ ही रहेगा।

सिसोदिया ने संवाददाताों को बताया कि उनकी जंग से मुलाकात अच्छी रही।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने बताया, “जंग ने कहा कि वह पिछले करीब एक साल से इस्तीफा देने के बारे में सोच रहे थे।”

जंग ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के कार्यकाल के दौरान नौ जुलाई, 2013 को दिल्ली के उपराज्यपाल पद का कार्यभार संभाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें इस पद पर बरकरार रखा था, जबकि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया था।

जंग मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493