सेना प्रमुख असम, मणिपुर के दौरे पर

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। थलसेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मणिपुर और असम के दौरे पर हैं।

भारतीय सेना ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, “जनरल दलबीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मणिपुर और असम के दौरे पर हैं।”

युनाइटेड नागा काउंसिल ने राज्य में नागाओं के इलाके से सात नए जिले बनाने के विरोध में एक नवंबर से आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है।

जनरल दलबीर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत पदभार ग्रहण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493