ट्विटर पर विदेश मंत्रालय के 10 लाख फॉलोअर्स

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का एक और मुकाम हासिल कर लिया है। मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का एक और मुकाम हासिल कर लिया है। मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “डिजिटल उपलब्धियों के साल में एक और उपलब्धि! हमारे ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।”

मंत्रालय को इस साल सोशल मीडिया के प्रयोग के लिए डिजिटल इंडिया अवॉर्ड भी मिला था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके विदेशों में परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद करने और उनके मंत्रालय से जुड़ी किसी भी मदद के लिए विश्वभर में सराहना की गई है।

ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या 68 लाख हो चुकी है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नई सेवा ‘ट्विटर सेवा’ शुरू की जिसके जरिए नागरिकों के ट्वीट्स का तत्काल, पारदर्शी और बड़े पैमाने पर जवाब दिया जा सकेगा।

ट्विटर सेवा के साथ विदेशों में भारतीय दूतावासों के 198 और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के 29 ट्विटर खाते जोड़े गए हैं।

इस सेवा के माध्यम से जनता के सवालों और शिकायतों का प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493