उप्र में गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि मेरठ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उप्र प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने स्पष्ट कहा, “उप्र में कांग्रेस पार्टी का किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस अपने बूते पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की जनता के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाएगी।”

सिंह ने कहा कि सपा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है तब से चाहे वह यादव सिंह प्रकरण हो, चाहे गायत्री प्रसाद प्रजापति का मामला हो और अब राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगे जाने से साफ हो गया है कि सपा सरकार अपने पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार का पोषण करती रही और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी रही है।”

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शुरुआत में, जिस तरह स्मारक घोटाले की जांच में तेजी दिखाई, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया, इससे यह साबित हो गया कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में सपा जुटी रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493