पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिसमस की धूम

अगरतला/आइजवाल/कोहिमा, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिसमस का त्योहार रविवार को विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्वादिष्ट भोजन के साथ पारंपरिक सामुदायिक दावतों का भी आयोजन किया जा रहा है।

मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर में 53 लाख से अधिक ईसाई रहते हैं। जबकि पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश में भी ईसाई बड़ी संख्या में हैं।

चर्च में वार्षिक उत्सव शनिवार की रात से शुरू हुआ, जहां क्रिसमस कैरोल गाए जा रहे हैं।

मिजोरम की राजधानी आइजोल में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “क्रिसमस की पूर्व संध्या शनिवार रात से ही पूरी तरह शांति बनी हुई है। मिजोरम में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।”

उन्होंने बताया, “आइजोल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण ढंग से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है।”

ईसाई समुदाय की बड़ी संख्या वाले नागालैंड में क्रिसमस की धूम मची हुई है। राज्य भर में गिरजाघरों, सरकारी भवनों, स्कूलों, बाजारों, घरों को सजाया गया है।

नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने लोगों से अपील की है अतीत की गलतियों से सीखें और दूसरों को माफ करें। उन्होंने कहा कि नागा समुदाय को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास करें।

पूर्वोत्तर के मेघालय में भी पर्व इसी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। त्रिपुरा ने इस मौके पर बिजली की अधिक मांग को देखते हुए मिजोरम को अतिरिक्त 10 मेगावाट बिजली दी है। त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम के महाप्रबंधक ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान त्रिपुरा की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए मिजोरम और मेघालय ने इसे अतिरिक्त बिजली मुहैया कराई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493