उप्र में शीतलहर का असर, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। पूर्वाचल व पश्चिमी उप्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों में अभी शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह के बाद हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी।

गुप्ता के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 10.3 डिग्री, गोरखपुर का 12.3 डिग्री, इलाहाबाद का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493