रजनीकांत ने ‘2.0’ की डबिंग शुरू की

चेन्नई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने विज्ञान कथा पर आधारित अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘2.0’ के अपने हिस्से के डबिंग सोमवार को शुरू कर दी। यह साल 2010 में उनकी ब्लाकबस्टर फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल है। फिल्म ‘2.0’ का बजट 400 करोड़ रुपये है।

ऑस्कर विजेता साउंड डिजायनर रेसुल पुकुट्टी ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “रजनीकांत के साथ ‘2.0’ की डबिंग शुरू करने चेन्नई जा रहे हैं।”

इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। इसमें रजनीकांत एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। वह इसमें चिट्टी रोबोट के तौर पर भी दिखाई देंगे।

फिल्म के दूसरे सितारों में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडेय और अदिल हुसैन हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493