दिल्ली में सुबह धुंध छाई

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजधानी में सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग इलाके में दृश्यता 400 मीटर और पालम में 200 मीटर रही।

दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493