आर्यन को उसके मां, बाप को लौटाया जाए : सुषमा

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को मांग की कि प्रताड़ना के आरोपों को लेकर नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट (एनसीडब्ल्यूडी) द्वारा माता-पिता से अलग कर दिए गए पांच वर्षीय बच्चे को उसके माता-पिता को लौटा दिया जाए।

सुषमा ने ट्वीट कर कहा, “हम चाहते हैं कि आर्यन को उसके जैविक मां-बाप को लौटा दिया जाए। यह हमारा दृढ़ रुख है और भारतीय राजदूत नॉर्वेजियाई प्रशासन को इसकी सूचना दे देंगे।”

सुषमा ने कहा, “नॉर्वे में हमारे राजदूत आज (मंगलवार) आर्यन को लेकर नॉर्वेजियाई प्रशासन से मुलाकात कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं नहीं मानती कि पालन पोषण करने वाले माता-पिता जैविक मां-बाप से बच्चे की ज्यादा बेहतर देखभाल कर सकते हैं। पालन करने वाले मां-बाप को भारतीय संस्कृति और हमारे खान-पान की कोई जानकारी नहीं होती।”

एनसीडब्ल्यूडी ने आर्यन को 13 दिसंबर को ओस्लो स्थित उसके किंडरगार्टन से अपनी कस्टडी में ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493