बिहार में खिली धूप

पटना, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा छाए रहने और दिन चढ़ते ही कोहरा छंटने का अनुमान जताया है। हालांकि, पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्धि होगी।

केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

इधर, गया का मंगलवार को अधिकातम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493