मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पटवा का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक (लीड-1)

भोपाल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राज्य सरकार ने पटवा के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के मुताबिक, पटवा की बुधवार की सुबह हृदयाघात के चलते तबीयत बिगड़ी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

पटवा के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके चलते तीन दिन तक सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। साथ ही अन्य सरकारी कार्यक्रमों में स्वागत-सत्कार भी नहीं हेागा।

पटवा का जन्म 11 नवंबर, 1924 को हुआ था। वह राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493