खुशबू तेलुगू फिल्मों में 9 साल बाद करेंगी वापसी

चेन्नई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2006 की तेलुगू फिल्म ‘स्टालिन’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर नौ साल बाद अभिनेता पवन कल्याण की आगामी फिल्म में सशक्त भूमिका के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह त्रिविक्रम द्वारा निर्देशित होगी।

खुशबू ने बुधवार को ट्वीट किया, “आधिकारिक तौर पर घोषणा कर रही हूं कि मैं एक तेलुगू फिल्म पर काम कर रही हूं। मैं त्रिविक्रम और पवन कल्याण की प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा हूं। यह त्रिविक्रम की शानदार परियोजना है और मैं सशक्त भूमिका में हूं। मेरी पिछली तेलुगू फिल्म चिरंजीवी के साथ थी और अब उनके भाई के साथ वापसी कर रही हूं।”

खुशबू ने हालांकि वर्ष 2007 की तेलुगू फिल्म ‘यम डोंगा’ में अतिथि भूमिका निभाई थी, लेकिन वह ‘स्टालिन’ को अपनी आखिरी फिल्म मानती हैं।

उन्होंने कहा, “‘यम डोंगा’ में राजमौली के साथ विशेष भूमिका में थी। तीन दिन ही शूटिंग की। मैं इस बात को लेकर निश्चित हूं कि इसे पूर्ण भूमिका के तौर पर नहीं गिना जाएगा।”

खुशबू ने हालांकि काफी समय बाद फिल्म में काम करने का फैसला किया है, लेकिन उनका कहना है कि वह अपनी भूमिका के साथ न्याय कर पाएंगी और प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493