अनिल बैजल का दिल्ली का उप राज्यपाल बनना लगभग तय

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अनिल बैजल का दिल्ली का उप राज्यपाल बनना लगभग तय हो चुका है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल पद के लिए मंत्रालय ने बैजल के नाम पर सहमति जता दी है। इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति वर्तमान में अपनी सालाना दक्षिण यात्रा पर तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में हैं।

दिल्ली के उप राज्यपाल के पद से नजीब जंग के अचानक इस्तीफे केएक सप्ताह बाद बैजल की नियुक्ति की खबर आई है। जंग ने सबको चौंकाते हुए बीते गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बैजल दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

वह 2006 में केंद्रीय शहरी विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493