दिल्ली में सुबह धुंध छाई

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार सुबह मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।”

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया और सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर रही।

एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रेल प्रशासन के अनुसार सुबह 6.30 बजे 49 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं और 13 के समय में परिवर्तन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493