भाजपा ने सपा में टिकट पर संग्राम को लेकर कसा तंज

लखनऊ , 29 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर अब विपक्षी दल भी तंज कसने से नहीं चूक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी कुनबे की रार को नौटंकी करार दिया है।

मौर्य ने गुरुवार को कहा, “अखिलेश यादव खुद को ईमानदार साबित करने के लिए लगातार दिखावा कर रहे हैं। अगर वह वाकई ईमानदार हैं तो मुजफ्फरनगर दंगे के लिए चच्चा (आजम खान) और मथुरा के जवाहर बाग कांड के लिए चाचा (शिवपाल) के साथ बेतहाशा अपराधों के लिए अतीक और अंसारी बंधुओं को जेल भेजें।”

मौर्य ने कहा, “गलत लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्रवाई करेंगे तो जनता खुद समझ जाएगी कि मुख्यमंत्री का रुख क्या है। अगर वह कार्रवाई नहीं करते हैं तो यह बात स्वत: साफ हो जाएगी कि यह घरेलू ड्रामा है।”

उन्होंने कहा कि सपा के गुंडाराज से लोग त्रस्त हैं और इससे ध्यान हटाने के लिए ऐसी हरकतें हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष ने बुधवार को 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में अखिलेश के करीबियों का पत्ता साफ कर दिया गया। इसके बाद अखिलेश ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि वह नेताजी (मुलायम सिंह) से बात कर यह मुद्दा उठाएंगे। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पारिवार में एक बार फिर उठा-पटक शुरू हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493