गुवाहाटी, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के नगांव स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोहेन असम से ताल्लुक रखते हैं।
नगांव के पुलिस अधीक्षक डी. उपाध्याय ने कहा, “दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से बुधवार रात करीब 11.55 बजे आए और बाहर से ग्रेनेड फेंका। “
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रेनेड लॉन में गिरा, पर यह फटा नहीं।
उन्होंने कहा कि हमलावर शायद दहशत पैदा करना चाहते थे।
उस दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा घर में कोई मौजूद नहीं था।
dharmpath.com dharmpath