नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। हेल्थ-वेलनेस कोचिंग में लोगांे को बेहतर जीवनशैली के विकल्प अपनाने के लिए मुख्य मुद्दों का विश्लेषण किया जाता है और बायोमीट्रिक समाधान पेश किए जाते हैं। भारत के लिए हालांकि यह नया क्षेत्र है लेकिन कैलिफोर्निया के प्रमुख संस्थान से प्रशिक्षित भारत की प्रमुख हेल्थ कोच प्रीति राव ने देश के लोगों के लिए वेलनेस सेंटर और प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत की है।
प्रीति राव ने आईएएनएस से कहा कि जीवनशैली, पोषण, तनाव प्रबंधन, आध्यात्मिक एवं भावनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हेल्थ एवं वेलनेस कोचिंग एक कोच को इस इस तरह से प्रशिक्षित करती है कि वह लोगों को स्वास्थ्य एवं जीवनशैली के बेहतर विकल्प चुनने में मदद कर सके।
अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और सर्टिफिकेट के अनुरूप हेल्थ एवं वेलनेस एजुकेशन प्रोग्राम पेश करने वाले भारत के पहले संस्थान वेलनेस जीवा एलएलपी इंस्टीट्यूट ने यह पाठ्यक्रम पेश किया है। इंस्टीट्यूट की संस्थापक प्रीति राव ने आईएएनएस से कहा कि इसमें हिस्सा लेने वालों को अमेरिका के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रल स्टडीज की ओर से अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वेलनेस जीवा के अध्यक्ष जयंत मैनी ने आईएएनएस से कहा कि वेलनेस जीवा इंस्टीट्यूट के द हेल्थ कोच सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के पहले बैच की शुरुआत जनवरी 2017 के पहले सप्ताह से हो रही है। इंटेग्रेटिव हेल्थ स्टडीज के चेयरपर्सन प्रोफेसर मेग जोर्डन तथा नई दिल्ली में वेलनेस जीवा इंस्टीट्यूट की संस्थापक प्रीति राव इसके मुख्य इन्स्ट्रक्टर होंगे।
उन्होंने कहा कि यह कोर्स चिकित्सा, नर्सिग, पोषण, तनाव प्रबंधन, वैकल्पिक चिकित्सा में काम करने वाले हर आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं फिटनैस ट्रेनर के लिए उपयुक्त है।
हेल्थ कोच सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 75 घंटे का एक पाठ्यक्रम है, जिसमें 35 फीसदी ऑनलाइन और 65 फीसदी ऑफलाइन मोड्यूल हैं। यह विद्यार्थियों को वेलनेस से जुड़े विभिन्न आयामों आध्यात्मिक, भावनात्मक, भौतिक, बौद्धिक, सामाजिक, व्यवसायिक एवं पर्यावरण पर संतुलित प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
प्रोफेसर मेग जॉर्डन ने कहा, “हमें भारत में इस प्रोग्राम को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। प्रीति राव ने भारत में हेल्थ एवं वेलनेस कोच के रूप में शानदार काम किया है। वे आज देश की जानी-मानी हेल्थ कोच बन चुकी हैं, उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम को मैक्स हेल्थकेयर द्वारा अपनाया गया है।”
प्रीति राव ने कहा, “वेलनेस जीवा एलएलपी इन्सटीट्यूट अपनी तरह का अनूठा संस्थान है जो भारतीय विद्यार्थियों को हेल्थ एवं वेलनेस में प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन पाने का मौका प्रदान करेगा। हेल्थ कोच सर्टिफिकेशन प्रोग्राम हर उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त है जो अस्पतालों, कॉरपोरेट्स या अन्य संस्थानों के साथ काम करते हुए पारम्परिक चिकित्सा के साथ मरीजों की जीवनशैली को बेहतर बनाना चाहता है।”
dharmpath.com dharmpath