बिहार : सड़क किनारे 500 के पुराने नोट भरा बोरा मिला

गोपालगंज, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को 500 के पुराने नोटों से भरा बोरा सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर फेंका मिला। पुलिस ने सभी नोटों को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर बाजार के पास सड़क के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी उनकी नजर एक छोटे से बोरे में बंद नोटों पर पड़ी। बच्चों ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने सभी नोटों को जब्त कर लिया।

बैकुंठपुर के थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि जब्त किए गए सभी नोट 500 के हैं, जो पुराने हैं। इसमें से अधिकांश नोट टुकड़ों में बंटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार रुपये सही स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर को पुराने 1000 और 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493