साओ पाउलो का मिडफील्डर सिसेरो के साथ करार

रियो डी जनेरियो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। साओ पाउलो क्लब ने हेरथा बर्लिन व वोल्फ्सबर्ग के पूर्व मिडफील्डर सिसेरो सांतोस के साथ दो साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 32 वर्षीय सिसेरो फ्लूमिनेंसे क्लब से ब्राजील के फुटबाल क्लब साओ पाउलो में शामिल होंगे।

साओ पाउलो के साथ सिसरो अगले साल पहली बार फ्लोरिडा कप में खेलेंगे।

ब्राजीलियाई क्लब में हेर्था बर्लिन के पूर्व मिडफील्डर का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले उन्होंने 2011 से 2012 तक क्लब में खेला था।

इस माह की शुरुआत में रोगेरियो सेनी के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त होने के बाद सिसेरो साओ पाउलो में शामिल होने वाले वह पांचवें खिलाड़ी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493