मुख्यमंत्री पद की खातिर सिद्धू ने हमारी पेशकश ठुकराई : केजरीवाल

गुरदासपुर (पंजाब), 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू ने आप से मिली उप-मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाए जाने की पेशकश को इसीलिए ठुकरा दिया, क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाने की पेशकश दी है।

केजरीवाल ने यहा पत्रकारों से कहा, “हमने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन आज सभी जानते हैं कि वह कांग्रेस के अघोषित मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं। और इसीलिए उन्होंने हमारी पेशकश ठुकराई।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि उनका मुख्यमंत्री प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या कांग्रेस जैसा नहीं होगा।

केजरीवाल ने कहा, “हमारा मुख्यमंत्री प्रत्याशी दिन चढ़े 11.0 बजे सोकर नहीं उठेगा, बल्कि वह तड़के 5-6 बजे उठने वाला होगा। वह 10 बजे रात तक काम करेगा और जनता जब भी चाहेगी वह उनसे मुलाकात करेगा।”

उन्होंने कहा, “उसके स्विस बैंकों में खाते नहीं होंगे, बल्कि भारतीय स्टेट बैंक में होंगे।”

केजरीवाल ने हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी का नाम उजागर करने से इनकार कर दिया और कहा कि ‘सही समय आने पर नाम की घोषणा की जाएगी’।

पंजाब में अगले वर्ष शुरुआत में कई अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल इसी के मद्देनजर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

केजरीवाल शुक्रवार को डेरा बाबा नानक और काडियान में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493