बिहार में बक्सर केंद्रीय जेल से 5 कैदी फरार

बक्सर, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर केंद्रीय कारा (जेल) की चारदीवारी फांदकर पांच कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों में सभी सजायाफ्ता बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, फरार कैदियों में आरा का सोनू पांडेय, छपरा का उपेंद्र साह और देवधारी राय, मोतिहारी का प्रदीप सिंह और ब्रहमपुर (बक्सर) का सोनू सिंह शामिल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुबह कैदियों को उनके वार्ड से बाहर निकाला जा रहा था। इसी बीच जेल प्रशासन ने गिनती की तो पाया कि पांच कैदी कम हैं। जेल प्रशासन ने पहले अपने स्तर से कैदियों की खोजबीन की और बाद में अधिकारियों को सूचित किया।

फरार कैदियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हुए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493