उप्र : एकतरफा प्यार में किशोरी को मारी गोली, मौत

पुलिस के मुताबिक, गोविंद की बेटी खुशबू (17) ग्यारहवीं की छात्रा थी। गांव का ही उत्तम सिंह कई साल से उसके पीछे पड़ा था। वह एकतरफा प्यार में पागल था। सुबह वह खुशबू के घर आ धमका। छात्रा के विरोध करने पर उत्तम भड़क गया और अवैध असलहे से खुशबू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

छात्रा की हत्या की सूचना पर एएसपी बी.के. मिश्रा कुरारा के एसओ के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

मृतका के पिता गोविंद ने बताया कि उत्तम सिंह उसकी बेटी के पीछे हाथ धोकर पड़ा था। वह कुछ माह पूर्व उनकी बेटी से मिलने आया था, तब उसे पीटा गया था।

एएसपी बीके मिश्रा का कहना है कि कुरारा क्षेत्र के बरुआ में खुशबू की हत्या गांव के ही उत्तम सिंह ने गोली मारकर कर दी है। उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493