सपा का सियासी ड्रामा अखिलेश की छवि सुधारने की कोशिश : मौर्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा का सियासी ड्रामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हथकंडा है। उन्होंने कहा कि इस हाई प्रोफाइल ड्रामे से प्रदेश का शासन-प्रशासन ठप पड़ गया है।

मौर्या ने कहा कि अखिलेश सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए मुलायम सिंह की पारिवारिक पार्टी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन देश की जनता सैफई परिवार के नाटक को अच्छे से जान गई है।

उन्होंने कहा कि पांच साल तक कुशासन, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अपराध और सरकारी संसाधनों की लूटपाट करने वाली अखिलेश सरकार आगामी चुनाव में हार के डर से सुनियोजित राजनैतिक ड्रामे का खामियाजा जनता भुगत रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह ड्रामा सपा सरकार की असफलता से जनता का ध्यान बांटने के लिए तथा असफलतम मुख्यमंत्री की छवि सुधारने का एक असफल प्रयास है। इसी के चलते कई महीनों से परिवार व पार्टी में विवाद का नाटक चल रहा है। लेकिन जनता सपा परिवार का नाटक देखा और समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से साइकिल जा रही है और कमल का फूल आ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493