चाकुओं से गोदकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

जानकारी के मुताबिक थाना बडगांव क्षेत्र के सबीरपुर निवासी अमनेश की 22 वर्षीय बेटी ममता सुबह शौच के लिए गई थी। जिसके साथ उसकी चचेरी बहन भी थी। इसी बीच वहां गांव का ही रहने वाला रवि आया और चाकू से ममता को घायल कर दिया। चचेरी बहन के शोर मचाने पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने घायल ममता को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के द्वारा ममता की हत्या का आरोप रवि पर लगाया गया। पुलिस ने रवि को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

सीओ देवबंद ने बताया कि ममता का पड़ोस के ही रवि के साथ कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। रवि कई बार ममता के परिजनों से शादी कराने की मांग कर चुका था, लेकिन दोनों के एक ही गांव व एक ही बिरादरी का होने के कारण ग्रामीणों ने शादी कराने से इंकार कर दिया। ममता का मुजफ्फनगर में रिश्ता तय कर दिया था और उसकी शादी होने वाली थी। जिसको लेकर रवि नाराज था और वह उसकी हत्या के फिराक में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493