खट्टर ने एकसाथ लोकसभा, विधानसभा चुनाव प्रस्ताव को सराहा

चंडीगढ़, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव की रविवार को सराहना की।

खट्टर ने कहा, “लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराने के प्रसताव से देश की राजनीति की दिशा बदलने में मदद मिलेगी।”

हरियाणा में 2014 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार है। यह राज्य में पहली भाजपा सरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493