भारत व पाकिस्तान ने परमाणु स्थलों की सूचियों की अदला-बदली की

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान ने रविवार को एक-दूसरे को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियां सौंपीं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “दोनों देशों के बीच इस तरह की सूचियों की यह लगातार 26वीं अदला-बदली है। सूचियों की पहली बार अदला-बदली 1 जनवरी, 1992 में हुई थी।”

परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमलों पर रोक लगाने के लिए 31 दिसम्बर, 1988 को भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ था जो 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ था।

इसके बाद से समझौते के तहत दोनों देश परमाणु प्रतिष्ठानों और परमाणु सुविधाओं की जानकारी हर साल पहली जनवरी को एक-दूसरे को देते हैं।

दोनों देश एक दूसरे की जेलों में बंद अपने-अपने नागरिकों (नागरिक कैदियों और मछुआरों) की सूचियों के भी आदान-प्रदान करते हैं।

बयान में कहा गया है, “भारत, पाकिस्तान के साथ एक दूसरे देश के नागरिक कैदियों और मछुआरों समेत मानवीय विषयों पर प्राथमिकता से ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बयान में कहा गया है, “इस संदर्भ में रिहाई और स्वदेश वापसी के पात्र जो लोग भारत के कब्जे में हैं, उनकी नागरिकता की पुष्टि पाकिस्तान द्वारा किए जाने की हम प्रतीक्षा करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493