जगन्नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

भुवनेश्वर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित हजारों श्रद्धालुओं ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकने के साथ रविवार को अपने नए साल की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अपने एक ट्वीट में पटनायक ने लिखा, “सभी को सुख, समृद्ध और आनंद से भरपूर नववर्ष की शुभकामनाएं। आशा है कि यह साल हमें ओडिशा के विकास और समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।”

नववर्ष के पहले सूर्योदय के दर्शन के लिए कोर्णाक मंदिर और चंद्रभागा तट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

लोकप्रिय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने नए साल के स्वागत पर पुरी तट पर रेत से भगवान जगन्नाथ की छवि उकेरी।

कलाकार मानस कुमार साहू ने भी रेत से ईसा मसीह की छवि को उकेरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493