उप्र : नशे के सौदाकर दंपत्ति व भाई-बहन समेत 6 गिरफ्तार

झांसी जीआरपी एसपी सतेंद्र कुमार के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी रवि चंद्र मिश्र अपने हमराह के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि नागपुर की ओर से झांसी आ रही एक ट्रेन से कुछ नशे के सौदागर जा रहे है।

पुलिस सूचना को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन आते ही तलाशी ली, तो आधा दर्जन संदिग्ध युवक नजर आए। जीआरपी ने उन्हें पकड़ा और नीचे उताकर उनके सामनों की तलाशी ली तो उनके बैगों में गांजा रखा हुआ था। पकड़े गए सभी लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

पकड़े गए नशे के सौदागरों में तीन महिलाएं व पांच पुरुष बताए गए। इनमें एक युवक व महिला पति व पत्नी हैं और दो महिलाएं व एक युवक भाई-बहन बताए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो यह सभी गांजे की सप्लाई करने दिल्ली जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493