कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में सोशल साइट ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर साझा करने के बाद विवादों में घिरे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को फिर से अपनी पत्नी के साथ एक और तस्वीर साझा की है।
पिछली बार कई लोगों ने समी की पत्नी के परिधान को लेकर आलोचना की थी, जिसका क्रिकेट खिलाड़ी ने करारा जवाब भी दिया था।
नववर्ष पर पत्नी के साथ एक और फोटो साझा कर समी ने अपने ट्वीट में लिखा, “न साथी है, न हमारा है कोई। न किसी के हम है, न हमारा है कोई। पर आपको देख कर, कह सकते हैं एक प्यारा हमसफर है कोई। नववर्ष की शुभकामनाएं।”
समी की पत्नी हसीन जहां को उनके परिधान के लिए हिजाब पहनने की सलाह तक दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath