नोटबंदी से देश को लाभ की संभावनाएं प्रबल : भाजपा

भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि “विमुद्रीकरण से देश को होने वाले लाभ का समाज को अहसास है, यही कारण है कि आम लोगों ने कुछ पीड़ा के बावजूद इस फैसले का साथ दिया है।”

चौहान ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि, देश की जनता ने विमुद्रीकरण के 50 दिनों में जो धैर्य और साहस दिखाया, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हर वर्ग की जनता के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री ने जहां कमजोर वर्ग के लिए रियायतें दी हैं, वहीं कालाधन और भ्रष्टाचार के विरोध में आरंभ अभियान को धर्मयुद्ध के रूप में जारी रखने का आह्वान किया।

चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग की चिंता है, इसीलिए उन्होंने किसानों, आवासहीन, महिलाओं, वरिष्ठ जनों व लघु कुटीर उद्योग के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493