जम्मू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में विपक्ष ने सोमवार को विधानसभा के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे राज्यपाल एन.एन. वोहरा के अभिभाषण के दौरान जोरदार हंगामा किया।
राज्यपाल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), कांग्रेस और अन्य पार्टियों समेत विपक्षी पार्टियों के सदस्य खड़े हो गए और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
राज्यपाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अपना अभिभाषण समाप्त किया।
dharmpath.com dharmpath