एवरेस्ट पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में 33 फीसदी वृद्धि

काठमांडू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 2015 की तुलना में 2016 में 33.66 फीसदी अधिक रही।

पर्यटन पुलिस कार्यालय के मुताबिक, 2015 में कुल 27,465 पर्यटक एवरेस्ट क्षेत्र पहुंचे, जबकि 2016 में यह संख्या 36,694 रही।

नाम्चे के पर्यटक उद्यमी लामा काजी शेरपा ने कहा कि नेपाल में 25 अप्रैल 2015 के भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी है और नेपाल-भारत सीमा अनधिकृत रूप से अवरुद्ध हो गई। हालांकि 2016 में स्थिति सुधरी और पर्यटकों की संख्या बढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493