रामगोपाल यादव ने निर्वाचन आयोग में चुनाव चिह्न् ‘साइकिल’ पर दावा पेश किया

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खेमे ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न् ‘साइकिल’ पर दावा पेश किया।

रामगोपाल यादव रविवार को हुए पार्टी अधिवेशन का वीडियो साझा कर सकते हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य यह सिद्ध करना होगा कि अखिलेश यादव पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं और उन्हें अधिकतर पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी के चुनाव चिह्न् ‘साइकिल’ पर दावा पेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493