विजयवाड़ा के अस्पताल में आग

विजयवाड़ा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। यहां के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेंटिनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पहली मंजिल पर धुआं निकलते देखा गया। माना जा रहा है कि यह घटना शार्टसर्किट होने की वजह से हुई।

पुलिस ने कहा कि इस घटना से मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। इससे मरीजों के संबंधियों और अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को स्थानांतरित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कुछ लोगों ने इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को बचाने के लिए एस्केलेटर का इस्तेमाल किया।

मरीजों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए एंबुलेंस को लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से अस्पताल के एक भाग को नुकसान पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493