न्यायमूर्ति खेहर भारत के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायधीश के पद की शपथ ली।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में खेहर को पद की शपथ दिलाई।

खेहर न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर के स्थान पर इस पद पर नियुक्त हुए हैं। खेहर देश के 44वें और पहले सिख प्रधान न्यायधीश हैं।

उनका कार्यकाल सात महीने से थोड़ा अधिक होगा।

न्यायमूर्ति खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने 16 अक्टूबर को 99वें संविधान संशोधन कानून और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति कानून 2014 को ‘असंवैधानिक’ करार दिया था। उस संविधान पीठ के फैसले को न्यायमूर्ति खेहर ने ही लिखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493