नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।
एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath